सुभाष इंटर कॉलेज के छात्रों ने चलाया सफाई अभियान

सुभाष इंटर कॉलेज के छात्रों ने चलाया सफाई अभियान
  मथुरा । नगर निगम मथुरा वृंदावन के सहयोग से सुभाष इंटर कॉलेज में प्लान फाउंडेशन द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया, इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए विद्यालय, घर और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया ।
  अभियान के दौरान प्लान फाउंडेशन की टीम ने गीले और सूखे कचरे को अलग अलग रखने, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने का संदेश दिया, विद्यार्थियों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया और अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया, इस पहल का उद्देश्य युवाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मथुरा को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाने में जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1935617
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.