जिला अस्पताल में हुई मॉक ड्रिल, आग लगने का किया सीन क्रिएट
जिला अस्पताल में हुई मॉक ड्रिल, आग लगने का किया सीन क्रिएट
-अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों को बताईं गई सावधानियां
मथुरा । जिला अस्पताल में गुरुवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, सुबह 9 बजे फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, टीम ने वहां पर आम लगने का सीन क्रिएट किया, मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लेकर आए, डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के कर्मचारियों को बताया कि अगर अस्पताल में आग लग जाए तो सबसे पहले क्या करना चाहिए और मरीजों को सुरक्षित कैसे बाहर निकालना है।
कर्मचारियों को बताया गया कि आग लगने पर घबराना नहीं है, बल्कि तुरंत मरीजों को सुरक्षित जगह पहुंचाया है और समय रहते आग पर काबू पाने की कोशिश करनी है, डॉक्टरों और कर्मचारियों को फायर एक्सटिंग्विशर इस्तेमाल करने का तरीका बताया गया, उन्हें यह भी समझाया गया कि आपातकाल में किस रास्ते से मरीजों को बाहर निकालना है और सभी विभागों को मिलकर कैसे काम करना है, कर्मचारियों ने खुद भी फायर एक्सटिंग्विशर चलाकर अभ्यास किया ।
फायर सेफ्टी ऑफिसर विनोद शर्मा ने कहा कि आग लगने के बाद शुरुआती कुछ मिनट सबसे ज्यादा अहम होते हैं। अगर सही समय पर सही कदम उठाए जाएं तो बड़ी घटना होने से बचा जा सकता है, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 नीरज अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में समय-समय पर इस तरह का अभ्यास कराया जाता है, इससे डॉक्टर और कर्मचारी किसी भी आपात स्थिति में घबराते नहीं हैं और मरीजों की सुरक्षा बेहतर तरीके से कर पाते हैं ।







.jpeg)









