पुलिस ने पकड़े मोटरसाइकिल चोरी के चार आरोपी
पुलिस ने पकड़े मोटरसाइकिल चोरी के चार आरोपी
मथुरा । थाना मगोर्रा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को नई पुलिया से कुछ आगे ग्राम फोडर की तरफ से मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है ।
थानाध्यक्ष थाना मगोर्रा अजय कुमार सिंह ने बताया कि गजेन्द्र पुत्र नवल सिह निवासी रामपट्टी मगोर्रा, भुपेन्द्र पुत्र मान सिह निवासी थोक जजन मगोर्रा थाना मगोर्रा, योगेश पुत्र प्रेम सिह निवासी मंशादेवी गेट के समाने जाजनपट्टी थाना मगोर्रा, करन पुत्र राम प्रसाद निवासी नगला झीगा थाना मगोर्रा को चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मगोर्रा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है ।







.jpeg)









