आम्रपाली सोसाइटी में छात्र के कमरे से लेपटॉप चोरी, दी तहरीर
आम्रपाली सोसाइटी में छात्र के कमरे से लेपटॉप चोरी, दी तहरीर
चौमुहां (मथुरा) । थाना जैत क्षेत्र स्थित अमरपाली सोसाइटी में किराये के कमरे से दो लैपटॉप चोरी होने का मामला सामने आया है, छात्र और उसका दोस्त कमरे पर ताला लगाकर कॉलेज में क्लास लेने गए थे, वापस लौटे तो कमरे से दोनों लैपटॉप गायब मिले, काफी तलाश के बाद भी लैपटॉप का कोई सुराग नहीं लगा, पीड़ित छात्र ने बुधवार को थाना जैत पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।(66).jpg)
रितिक जादौन पुत्र मनोज कुमार जादौन निवासी आम्रपाली सोसाइटी, चौमुहां थाना जैत में किराये के मकान के फ्लैट नंबर बी-8 के कमरा नंबर 303 में रहता है, वह बीटेक की पढ़ाई कर रहा है, पीड़ित के मुताबिक नौ अक्टूबर को वह अपने दोस्त प्रयांश पांडेय के साथ कमरे में पढ़ाई कर रहा था, इसके बाद दोनों करीब 11:10 बजे क्लास लेने के लिए कॉलेज चले गए, इस दौरान वे अपने दोनों लैपटॉप कमरे में रखकर गए थे ।(64).jpg)
पीड़ित छात्र ने बताया कि करीब दोपहर 1:50 बजे जब दोनों क्लास खत्म कर वापस कमरे पर पहुंचे तो वहां रखे दोनों लैपटॉप गायब मिले, चोरी हुए लैपटॉप में एक आसुस वीवोबुक-16 और दूसरा आसुस टीयूएफ गेमिंग लैपटॉप शामिल है, कमरे से लैपटॉप गायब देखकर दोनों छात्रों के होश उड़ गए, उन्होंने आसपास काफी तलाश की और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी, पीड़ित ने पुलिस से चोरी हुए लेपटॉप को ढूंढने की गुहार लगाई है ।















