भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत
भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत
चौमुहां (मथुरा) । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष डॉ0 सीमा गोयल का चौमुहां आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया, कस्बा स्थित सीएसआरबी विद्या आश्रम पहुंचने पर विद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों ने उनका नागरिक अभिनंदन किया, विद्यालय के संस्थापक डॉ0 गिर्राज सिंह एवं प्रबंध निदेशक मानवेन्द्र सिंह ने डॉ0 सीमा गोयल को पटुका ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। (70).jpg)
इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया, इस अवसर पर डॉ0 सीमा गोयल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी कर्तव्यनिष्ठा और वफादारी के साथ कार्य करेंगी, उन्होंने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि चूंकि मैं स्वयं शिक्षा के क्षेत्र से लंबे समय से जुड़ी हुई हूं, मेरी यह प्राथमिकता और जिम्मेदारी रहेगी कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में महिलाओं के बीच शिक्षा के महत्व को बढ़ावा दिया जाए, महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे ।(72).jpg)















