एसएसपी ने दिये विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश

एसएसपी ने दिये विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश
  मथुरा । जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 3 एवं 4 नवंबर को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की, बैठक में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे, गोष्ठी के दौरान एसएसपी ने अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं, शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए ।
   एसएसपी श्लोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा अपराध और अपराधियों पर सख्त नियंत्रण स्थापित करने पर जोर दिया, बैठक में जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए, एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण और अपराध नियंत्रण में सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे, इस दौरान विभिन्न पुलिस अधिकारियों को जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2087038
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.