बीएसए कॉलेज शिक्षक एसोसिएशन का चुनाव हुआ संपन्न

बीएसए कॉलेज शिक्षक एसोसिएशन का चुनाव हुआ संपन्न
-प्रो0 डॉ0 यू0 के0 त्रिपाठी होंगे नवीन अध्यक्ष तो मंत्री बनीं प्रो0 डॉ0 रेखा राय 
  मथुरा । बीएसए (पीजी) कॉलेज शिक्षक एसोसिएशन का निर्वाचन मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी प्रो0 एस0के0 सिंह द्वारा चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराए जाने के उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सूची प्राचार्य को प्रस्तुत की गई जिसपर प्राचार्य ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी, डॉ0 यू0 के0 त्रिपाठी को अध्यक्ष, डॉ0 बी0 के0 गोस्वामी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ0 रेखा राय को मंत्री, पंकज कुमार पाठक को संयुक्त मंत्री, सचिव तथा डॉ0 संघर्ष राठौर को कोषाध्यक्ष चुना गया।
   वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ0 एस0 एस0 सिंह, डॉ0 सुनीता शर्मा, डॉ0 यामिनी द्विवेदी, डॉ0 संजय कुमार, ब्रजभूषण, डॉ0 ए0 के0 सिंह, डॉ0 अभिषेक कुलश्रेष्ठ एवं डॉ0 चंचल शर्मा को शामिल किया गया, नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ0 यू0 के0 त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों एवं महाविद्यालय के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाना, महाविद्यालय में स्वस्थ, सकारात्मक एवं सहयोगात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना होगा, सभी शिक्षकों को साथ लेकर सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा । 
   नवनिर्वाचित मंत्री डॉ0 रेखा राय ने कहा कि एसोसिएशन शिक्षकों व महाविद्यालय प्रशासन के बीच एक सकारात्मक सेतु के रूप में कार्य करेगी, शिक्षकों की समस्याओं, उनके सम्मान, अधिकारों एवं सुविधाओं से जुड़े विषयों को गंभीरता से उठाया जाएगा, उनका प्रयास रहेगा कि सभी शिक्षकों के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता और सहयोग की भावना बनी रहे तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं संस्थागत विकास में सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। 
   महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 ललित मोहन शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, मंत्री, सचिव एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी शिक्षक हितों के संरक्षण, आपसी समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण को मजबूत करने के साथ महाविद्यालय की शैक्षणिक उन्नति और संस्थागत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, कहा कि शिक्षकों की एकजुटता, सकारात्मक सहभागिता एवं सामूहिक प्रयास किसी भी शिक्षण संस्थान की प्रगति का आधार होते हैं, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों, पारस्परिक सहयोग और सकारात्मक सोच के माध्यम से शिक्षक हितों के संरक्षण के साथ-साथ बीएसए कॉलेज की शैक्षणिक प्रतिष्ठा एवं विकास को नई दिशा प्रदान की जाएगी ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2087100
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.