चौमुहां : 107 दिन पहले हुई बाइक चोरी, अब एफआईआर दर्ज

चौमुहां : 107 दिन पहले हुई बाइक चोरी, अब एफआईआर दर्ज 
  चौमुहां (मथुरा) । कस्बा में घर के सामने से बाइक चोरी होने के बाद एक पीड़ित को एफआईआर दर्ज कराने के लिए 107 दिन तक पुलिस चौकी के चक्कर काटने पड़े, आरोप है कि इस दौरान स्थानीय चौकी इंचार्ज पीड़ित को बाइक बरामद कराने का आश्वासन देते रहे लेकिन चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, आखिरकार घटना के करीब साढ़े तीन महीने बाद थाना जैत पुलिस ने तीन नवंबर को अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
   कस्बा चौमुहां के थोक दाऊद निवासी पीड़ित की बाइक उन्नीस जुलाई को घर के सामने से चोरी हो गई थी, काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, पीड़ित का आरोप है कि बाइक चोरी की सूचना देने के बाद से ही वह लगातार पुलिस चौकी और थाने के चक्कर लगाता रहा लेकिन उसकी शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, पीड़ित के मुताबिक स्थानीय आझई चौकी इंचार्ज बार-बार बाइक बरामद कराने का भरोसा दिलाते रहे ।
   इसी उम्मीद में वह कई दिनों तक पुलिस की कार्रवाई का इंतजार करता रहा लेकिन ना तो बाइक बरामद हो सकी और ना ही मुकदमा दर्ज किया गया, इस तरह एक सौ सात दिन बीतने के बाद तीन नवंबर को थाना जैत पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया, घटना के इतने दिनों बाद एफआईआर दर्ज होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं, पीड़ित का कहना है कि यदि समय रहते मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जाती तो बाइक बरामद होने की उम्मीद बढ़ सकती थी, फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2087051
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.