प्राथमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं को वितरित की निःशुल्क ड्रेस

प्राथमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं को वितरित की निःशुल्क ड्रेस
     राया । विकास खंड के मांट रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को सैकड़ों छात्र-छात्राओं को निःशुल्क हाउस ड्रेस वितरित की गईं, नई ड्रेस पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी राया सुशील कुमार ने मां सरस्वती के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया, इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं को ड्रेस वितरित कीं। 
   इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती पूजा चौधरी ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों में एकरूपता, अनुशासन एवं विद्यालय के प्रति अपनापन विकसित करने के उद्देश्य से विशेष हाउस ड्रेस तैयार कराई गई हैं, इसमें बालिकाओं के लिए लाल रंग की टी-शर्ट और नीला लोअर निर्धारित किया गया है जिस पर विद्यालय के नाम के साथ शक्ति हाउस अंकित है, वहीं बालकों के लिए नीली टी-शर्ट और नीला लोअर निर्धारित किया गया है जिस पर विद्यालय के नाम के साथ भारत हाउस अंकित है। 
  कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं ने मुख्य अतिथि सुशील कुमार का रोली-चंदन का तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत किय, बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किए गए सुंदर ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर अतिथि के प्रति सम्मान एवं स्नेह प्रकट किया, बच्चों का यह अनूठा अंदाज देखकर उपस्थित अतिथियों ने उनकी सराहना की, प्रधानाध्यापिका श्रीमती पूजा चौधरी ने मुख्य अतिथि सुशील कुमार को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय के विकास में उनके निरंतर सहयोग की सराहना की। 
  उन्होंने हाउस ड्रेस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे बच्चों में नेतृत्व क्षमता और आत्म-अनुशासन का विकास होगा। साथ ही विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति गर्व और अपनत्व की भावना बढ़ेगी, इससे बच्चों का उत्साहवर्धन होने के साथ विद्यालय में नामांकन वृद्धि को भी प्रोत्साहन मिलेगा, इस दौरान एसआरजी शिव कुमार, शिक्षिकाएं प्रियंका, राबिया, रूबी, राजकुमारी, अनामिका, हेमलता सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2087048
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.